Showing posts with label articles. Show all posts
Showing posts with label articles. Show all posts

Sunday, June 28, 2009

हिन्दयुग्म की "बैठक" पर कृषि/जिन्सों पर नियमित लेख

सूचना तंत्र में आई क्रांति के बाद अंग्रेजी में कृषि व अन्य जिंसो की जानकारी देने वाली अनेक साईट/ब्लाग मिल जाएंगे लेकिन हिन्दी में इस जानकारी की कमी अभी अखरती है। बैठक पर हम इसी के तहत ये विशेष स्तंभ जनवरी २००९ से शुरू किया गया है...हमारा प्रयास रहेगा कि पाठकों (जिनमें किसान,विद्यार्थी, व्यापारी व निवेशक शामिल हैं)को कृषि व अन्य जिंसों के देश व विदेश में उत्पादन, आयात, निर्यात, भाव चक्र, भविष्य के रुझान के बारे में विस्तृत और ठोस व विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराई जाए। फ़िलहाल, इस स्तंभ के नियमित लेखक हैं अनुभवी पत्रकार राजेश शर्मा...

अब तक के सभी पोस्ट पढ़ने के लिये यहाँ जायें

राजेश शर्मा : संक्षिप्त परिचय


राजेश तीन दशकों से पत्रकारिता में हैं...
वर्ष 1976 से नैशनल न्यूज सर्विस (एनएनएस) आर्थिक पत्रकारिता में, वर्ष 1982 में यूएनआई की हिन्दी सेवा-यूनीवार्ता-में आथिर्क डेस्क पर कार्य। बाद में आर्थिक समाचार पत्र व्यापार भारती में समाचार सम्पादक का पद संभाला।
अप्रैल 1987 में मुंबई से जन्मभूमि समाचार पत्र समूह के दिल्ली कार्यालय में संवाददाता। समूह के विभिन्न पत्रों जिनमें व्यापार गुजराती व हिन्दी, राजकोट से फूलछाब, भुज से कच्छमित्र शामिल हैं को समाचार प्रेषण का कार्य। कुछ समय के लिए संसद की कार्यवाही व समाचार संकलन का कार्य किया।
अप्रैल 2000 से स्वतंत्र पत्रकारिता में। इस समय दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी दैनिक अमन व्यापार, भीलवाड़ा से प्रकाशित टैक्सटाईल वल्र्ड, वेबसाईट इंडिया स्टैट डॉट काम, एक विदेशी समाचार एजेंसी आदि के लिए कार्यरत
ईमेल: rajeshsharma1953@gmail.com

अब तक के सभी पोस्ट पढ़ने के लिये यहाँ जायें
आगे पढ़ें >>