Showing posts with label great wall of china. Show all posts
Showing posts with label great wall of china. Show all posts

Sunday, August 28, 2011

क्या आप जानते हैं कि चीन की महान दीवार कितनी लम्बी है? Great Wall of China, Some Interesting Facts - Did You Know?

भारत के विभिन्न पर्यटन शहरों के बारे में तो हम जानते ही हैं किन्तु पड़ोसी को भी थोड़ा बहुत जानना चाहिये। क्या आप जानते हैं कि चीन की महान दीवार कितनी लम्बी है? चीन की दीवार मिट्टी व पत्थर से बनी हुई है व उत्तरी चीन में स्थित है। कहते हैं कि इसे चीन के राजाओं ने उत्तरी देशों से बचाव के लिये बनवाया है।

चीन की लम्बी दीवार
यह लेख लिखने से पहले मैं सोचता था कि यह एक ही दीवार है जो चीन में फ़ैली हुई है। किन्तु इंटेरनेट पर पढ़ कर समझ में आया है कि यह कईं सारी दीवारों के टुकड़े हैं जो विभिन्न राजाओं ने अलग अलग काल में बनवाये हैं। दीवार बनवाने की शुरुआत पाँचवी शताब्दी (ईसा -पूर्व) यानि करीबन ढाई हजार पहले हुई। प्रमुख दीवारों में किन शि हुआंग नामक राजा की दीवार शामिल है जो उन्होंने 220 से 206 ईसा पूर्व के दौरान बनवाई। हालाँकि अब इस दीवार का छोटा सा हिस्सा ही शेष बचा है। मिंग शासन के दौरान सबसे ज्यादा हिस्सा बनकर तैयार हुआ।

चीन की दीवार पूर्व में शंहाईगुआन से लेकर पश्चिम में लोपलेक तक फ़ैली हुई है। यह दीवार 6,259.6 किमी ईंटों से, 359.7 किमी खाई व 2,232 किमी प्राकृतिक रक्षात्मक बाधायें जैसे पहाड़ियाँ व नदियाँ हैं। इस तरह इसकी कुल लम्बाई करीबन नौ हजार किमी तक पहुँच जाती है। कहते हैं कि मानव निर्मित यह एक ही ऐसी कृति है जो चाँद से देखी जा सकती है।

अन्य कुछ रोचक तथ्य:

  • भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फ़ोन है नोकिया ये तो सभी जानते हैं। ये कम्पनी फ़िनलैंड की है और इसका नाम फ़िनलैंड के शहर एक नाम पर रखा गया है।
  • दुनिया में सबसे ज्यादा पोस्ट ऑफ़िस भारत में ही हैं। इनकी संख्या एक लाख से भी अधिक है।
  • मिस्र के पिरामिड विश्वविख्यात हैं। किन्तु ये कम ही लोगों को पता है कि मिस्र से अधिक पिरामिड पेरू (दक्षिण अमरीका) में हैं।
  • जमाइका में 120 नदियाँ हैं व सऊदी अरब एक ऐसा देश है जहाँ एक भी नदी नहीं है।
  • ऑस्ट्रेलिया विश्व का एक मात्र महाद्वीप है जहाँ एक भी ज्वालामुखी नहीं है।
  • ब्राज़ील दक्षिण अमरीका महाद्वीप का एक देश है जो महाद्वीप का पचास फ़ीसदी हिस्सा है।  ब्राज़ील का नाम एक पेड़ के नाम पर रखा गया है।


क्या आप जानते हैं के अन्य लेख पढ़ने के लिये यहाँ क्लिक करें। आपको यह श्रॄंख्ला कैसी लग रही है अवश्य बतायें।

जय हिन्द
वन्देमातरम
आगे पढ़ें >>