Saturday, February 23, 2013

पहचान....

हम सब अपने भीतर
थोड़ा इंसान
थोड़ा शैतान
छुपाये हैं..

मुखौटे
कुछ लगाये हैं
थोड़ी पहचान
छुपाये हैं...

आगे पढ़ें >>

क्या आप जानते हैं कि भारत में व्यक्ति की औसत आयु कितनी है? विश्व में सबसे कम और सबसे ज्यादा औसत आयु किस देश में है? Average Age of a person in India and in World

संयुक्त राष्ट्र और वर्ल्ड बैंक की रिपॉर्ट की मानें तो भारत में एक व्यक्ति की औसत आयु 65 वर्ष की है। यानि विश्व की 72 की औसत से कम। विश्व में सबसे अधिक औसत आयु ऑस्ट्रेलिया व यूरोप के कुछ देशों में है जहाँ एक व्यक्ति 80 या उससे अधिक तक जीवित रहता है। अमरीका में भी यही आँकड़ा 80 के आसपास ही है। पड़ोसी देशों में श्रीलंका और नेपाल के लोग हमसे अधिक जीवित रहते हैं। अफ़्गानिस्तान व कुछ अफ़्रीकी देश में व्यक्ति की उम्र 48 साल है। भारत में औसत आयु पिछले 10 सालों में बढ़ी ही है।


Data from World Bank



अधिक जानकारी के लिये: World Bank

जय हिन्द
वन्देमातरम
आगे पढ़ें >>

Monday, February 18, 2013

क्या आप जानते हैं चिड़ियाघर की शुरुआत कहाँ हुई और भारत में कुल कितने चिड़िया घर हैं? Why Zoos are necessary?

एक फ़ाईव स्टार हॉटल के कमरे में आप कितने दिन ठहर सकते हैं? जहाँ सारी सुविधायें मौजूद हों। खाना - पीना रहना सोना, नहाना सब कुछ बढिया सुविधाओं सहित। कुछ दिन, कुछ सप्ताह या कुछ महीने.. ज़िन्दगी भर तो नहीं....

अभी पिछले दिनों परिवार के साथ दिल्ली के चिड़ियाघर जाना हुआ। हजारों लोग, सैंकड़ों गाड़ियाँ एक के बाद एक आई जा रहीं थीं। अच्छी खासी भीड़ थी उस दिन। वैसे तो दस-पन्द्रह रूपये की टिकट है लेकिन यदि आपको भीड़ की धक्का मुक्की से बचना है तो प्रशासन आपको सौ रूपये की टिकट भी दे रहा है। काफ़ी बड़े हिस्से में बना हुआ है चिड़ियाघर। सभी तरह के पशु-पक्षी आपको मिल जायेंगे। शेरे, चीता, गीदड़ हाथी से लेकर जिराफ़, हिरन, नील गाय, चिम्पैंजी आदि भी। जानकारी के लिये बता दूँ कि भारत का एकमात्र गुरिल्ला मैसूर के चिड़ियाघर में है।


इन पशुओं को देखकर एक बात दिमाग में आई कि आखिर चिड़ियाघर की आवश्यकता क्या है? हम शेर को एक बड़े इलाके में रखते हैं, जहाँ वो घूम तो सकता है पर जंगल की तरह जहाँ जी में आये जा नहीं सकता। उसे एक छोटा सा इलाका मिल जाता है और उसके व मैदान के बीच एक गड्ढा होता है। मुझे विश्वास है कि कुछ सालों में वो शिकार करना भी भूल जायेगा। और जिन जंगली जानवरों के बच्चे चिड़ियाघर में जन्म लेते होंगे उनको तो कभी उनकी असली शक्ति का पता ही नहीं चलेगा। चिड़ियाघर में दो चीतों को तो एक छोटे से पिंजरे में डाल रखा था। चीता जो पृथ्वी पर सबसे अधिक गति से दौड़ लगा सकता है उसे पिंजरे में रहकर कैसा लग रहा होगा आप सोच सकते हैं... ऐसे ही भालू, जिराफ़, गीदड़.. सभी की एक सी हालत... चिड़ियाघर की जगह इन पशुओं को वनजीव अभयारण्य (sanctuary) में भेजना चाहिये जहाँ वे ठीक से साँस तो ले सकें...

चिड़ियाघर की शुरुआत 1500 ई.पू (BC) में मिस्र (Egypt) में हुई। फिर चीन व यूनान (Greece) में भी ये चलन में आये। गूगल पर ढूँढा तो पता चला कि इनकी जरूरत शोध करने व लोगों में पशुओं की जानकारी देने के लिये पड़ी। वैज्ञानिक इन पर शोध करते हैं। और कहीं कहीं पर विलुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण हेतु इनका प्रयोग होता है।

पर क्या जीवन भर इन पशुओं को गुलाम रखना इतना जरूरी है? मानव अपनी शक्ति का दिखावा कर रहा है। पर किन पर? बेजुबानों पर....विदेशों में चिड़ियाघर में जीवों की देखरेख के लिये कुछ मानक(standards) होते होंगे पर मुझे नहीं लगता कि भारत में इस तरह का कुछ भी होगा जहाँ इंसान ही जानवरों की तरह समझे जाते हों। जिस तरह हम फ़ाईव स्टार हॉटल के कमरे में ज़िन्दगी नहीं गुज़ार सकते उसी तरह ये पशु भी जंगल में जाने के लिये तड़पते होंगे। PETA आदि संस्था इस विषय पर लड़ रही हैं। वहीं दूसरी और कुछ बुद्धिजीवी चिड़ियाघरों को सही भी मानते हैं। www.whyzoos.com पर बताया हुआ है कि किस तरह से चिड़ियाघर जानवरों को लम्बे समय तक जीवित रखने में सहायक है व आखिर इनकी आवश्यकता है क्या।

भारत में इन " पशु जेलों" की तादाद 38 है, जिसकी लिस्ट आप विकीपीडिया पर देख सकते हैं।

वन्देमातरम
जय हिन्द
आगे पढ़ें >>

Monday, February 11, 2013

हवा...

कभी नर्म हवा के झोंके सी
गालों को चूम जाती है
सिर सहलाती-
पीठ थपथपाती है

तो कभी
तेज़ आँधी- तूफ़ान सी
सब कुछ उड़ा ले जाती है

रेतीली हवा में
धुंधला जाती है तस्वीर...

कभी गर्म तो कभी सर्द
बहती रहती है
निरंतर...

हवा के रुख से ही
मोड़ लेती है
ज़िन्दगी ...

पर जब हवा चलना छोड़ दे
तो 
घुट जाता है दम...
रुक जाती है 
ज़िन्दगी
थम जाता है सफ़र...
आगे पढ़ें >>