Wednesday, August 3, 2011

क्या आप जानते हैं - थर्मामीटर और वायरलैस का किसने और कब किया आविष्कार? Scientists Who Invented Thermometer And Wireless- Do You Know?

हमारी रोजमर्रा की ज़िन्दगी में कईं उपकरण या वस्तुयें ऐसी होती हैं जिन्हें हम देखते तो हैं पर हम उन पर ध्यान नहीं देते। वे कैसे बने, किसने कब कैसे बनाया? आज हम कुछ ऐसी ही चीज़ों के बारे में संक्षेप में जानेंगे।

पहली बात करते हैं डायनामाईट की। इसका जिक्र मैंने भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेताओं के लेख में भी किया था। डायनामाईट का आविष्कार एल्फ़्रेड नोबेल (1833-1896) ने किया। स्वीडन के इस वैज्ञानिक से नाइट्रोग्लीसरीन (Nitro Glycerin) की बोतल गलती से Keisulghur पर गिर गई, जो एक बारीक पाऊडर होता है। नोबेल को लगा कि वहाँ उसी समय एक छोटा ब्लास्ट होना चाहिये था। पर वो एक पेस्ट बन गया। नोबेल ने महसूस किया कि वो पेस्ट ज्वलनशील तो है परन्तु उससे घबराने की बात नहीं थी। उन्होंने उस पेस्ट का नाम डायनामाईट रखा। Dynamite एक ग्रीक शब्द Dunamis से बना है जिसका अर्थ पाऊडर होता है। नोबेल नहीं जानते थे कि वो पाऊडर आज वैश्विक खतरा बन चुका है।



1590 के दशक में इटली के एक वैज्ञानिक ने शीशे की नली से तापमान मापा। वो आविष्कार कारगर साबित हुआ और आज हम उसको थर्मामीटर के नाम से जानते हैं। वैज्ञानिक थे गैलीलियो।

क्या कभी आपने सोचा है कि बिना तारों के आपकी ज़िन्दगी कैसी हो गई है? जहाँ चाहो वहाँ से बात करो!! पर इसके बारे में विचार आया तो किसे आया? बचपन में इस वैज्ञानिक का नाम पढ़ा तो था पर फिर भूल गया था। ये थे मार्कोनॊ (१८७४-१९३७)।1901 में इटली के इस वैज्ञानिक ने विद्युत तरंगों को बिना तार के एक जगह से दूसरी जगह तक भेजने में सफलता पाई। उन्होंने इंग्लैंड के कार्नवाल से कनाडा के न्यूफ़ाऊंडलैंड तक विद्युत तरंगों को भेजा। यानि अटलांटिक महासागर के ऊपर से। उस एक आविष्कार ने आज के मोबाईल फ़ोन को जन्म दिया।

अगली बात करते  हैं कार की। पहली कार किसने और कब बनाई इसके बारे पता लगाना कठिन  है। कार के उपकरण बनाने में जर्मनी की तकनीक का आज मुकाबला नहीं है। जर्मनी के ही एक वैज्ञानिक डायबलर ने 1886 में पेट्रोल से चलने वाला एक इंजन बनाया। इस इंजन को एक वाहन में लगा कर उसे कईं किलोमीटर तक सफलता पूर्वक चलाया।

No comments: